UPPSC RO/ARO Syllabus – नमस्कार दोस्तों UPPSC RO/ARO के पद के लिए जो भी उम्मीदवार तैयारी करना चाहते हैं या करने की सोच रहे हैं तो हम उनकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कुछ ही दिनों में इसके पदों के लिए विज्ञापन देगी
अतः जो भी उम्मीदवार इसके लिए इच्छुक हैं वह अभी से तैयारी शुरू कर दें यूपीपीएससी के RO/ARO का सिलेबस को पढ़ें तथा इसके मानदंड और पात्रता को भी जरूर देख लें क्योंकि जब आप इस के योग्य होंगे तभी आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा का पैटर्न भी जरूर देख लें तो चलिए शुरू करते हैं इस लेख को आता इसलिए को अंत तक पढ़े,,,,
UPPSC RO/ARO का फुल फॉर्म –
RO का फुल फॉर्म अंग्रेजी में REVIEW OFFICER तथा हिंदी में समीक्षा अधिकारी होता है और ARO का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Assistant review officer तथा हिंदी में सहायक समीक्षा अधिकारी होता है।
UPPSC RO/ARO से आशय –
RO/ARO एक अधिकारी की पोस्ट है जिसको पाने के लिए उम्मीदवार को यूपीपीएससी का एग्जाम पास करना होगा अर्थात समीक्षा अधिकारी के पद के लिए सिर्फ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर इस पद के लिए नियुक्त किया जाएगा।
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी का कार्य राजस्व विभाग, निर्वाचन विभाग, सचिवालय, और लोक सेवा आयोग में ऑफिशियल कार्यों को निष्पादित करना होता है तथा इन सभी विभागों के अधिकारिक पात्रों को रिव्यू करना या समीक्षा करना होता है।
UPPSC RO/ARO के लिए पात्रता और मानदंड –
यदि उम्मीदवार को RO/ARO के पद में जाना है या इसके लिए आवेदन करना है तो उन्हें सर्वप्रथम इसकी पात्रता और मानदंड को जान लेना चाहिए और यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह इस मानदंड और पात्रता को पूरा कर पा रहे हैं या नहीं, यूपीपीएससी द्वारा जारी इसका मानदंड और पात्रता जो भी है हम उसे नीचे बता रहे हैं तो चलिए जानते हैं RO/ARO के लिए आवश्यक पात्रता और इसका मानदंड ।
शैक्षिक योग्यता – उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना चाहिए वह किस विषय से है यह जरूरी नहीं।
राष्ट्रीयता – उम्मीदवार को भारत का निवासी होना चाहिए।
उम्र या आयु सीमा – जो भी उम्मीदवार इसके पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन की न्यूनतम आयु 20 वर्ष की तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष की होनी चाहिए तथा इसमें आरक्षण के लिए कुछ विशेष छूट दी जाती है जो नीचे तालिका में प्रस्तुत है।
यूपीपीएससी RO/ARO आयु में कुछ विशेष छूट | ऊपरी आयु में विशेष छूट |
SC/ST और अन्य पिछड़ा वर्ग | 5 साल |
Up के क्लासिफाइड गेम्स के कुशल खिलाड़ी, राज्य सरकारजिसमें उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक और कर्मचारी शामिल हैंUp के सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल | 5 साल(वे पहले पैदा नहीं हुए होंगे2 जुलाई 1976) |
शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति | 15 साल |
ग्रुप- ‘बी’ पद up के इमरजेंसी कमीशन्ड ऑफिसर्स और शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स और भूतपूर्व सेना के कर्मियों के लिए जिन्होंने अपनी जिंदगी के 5 साल देश की रक्षा के लिए बलिदान कर दिए। | 5 साल |
UPPSC RO/ARO परीक्षा पैटर्न 2022 –
जो भी उम्मीदवार आगामी RO/ARO की परीक्षा की तैयारी में लगे हैं कथा जिसने इस के पात्रता और मानदंड को देख लिया है और इस के योग्य भी हैं तो उन्हें जरूर इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना चाहिए क्योंकि परीक्षा में बैठने से पहले उम्मीदवार को इसकी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए तो चलिए देखते हैं इसके परीक्षा पैटर्न में को।
- यूपीपीएससी RO/ARO की परीक्षा हिंदी में अंग्रेजी दोनों माध्यम में आयोजित होती है अतः यह उम्मीदवार के ऊपर है कि वह किस भाषा का चयन करता है।
- तथा इसके परीक्षा पैटर्न को हमने दो भागों में बांटा है जिसे नीचे समझाया गया है।
UPPSC RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा का परीक्षा पैटर्न –
- इसके प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न बहुविकल्पी एमसीक्यू आधारित होते हैं।
- इसके प्रीलिम्स परीक्षा के पैटर्न में पेपर-l और पेपर-ll अर्थात दो पेपर होंगे।
- इसके इस पेपर में उम्मीदवार को एक ओएमआर सीट दी जाती है जिसमें सभी प्रश्न के ऑप्शन को भरने की जगह होती है जिसमें उम्मीदवार को सही विकल्प पर गोला अर्थात भरना होता है।
- इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में टोटल 140 प्रश्न होते हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है ऐसे 140 अंक होते हैं।
- इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी चलती है अर्थात प्रश्न का उत्तर गलत हो जाने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग होती है।
- इस संपूर्ण पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे (120) का समय दिया जाता है।
- प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम पेपर में सामान्य अध्ययन का विषय रखा गया है।
- प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर में समान हिंदी का विषय रखा गया है जिसमें पूछे गए प्रश्नों की संख्या 60 होती है जिसके प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर देने पर एक अंग दिया जाता है अर्थात टोटल 60 अंक का पेपर होता है इस पूरे पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।
प्रारंभिक परीक्षा का अंकन सूची –
विषय सूची | कुल प्रश्न | कुल अंक | समयअवधि |
सामान्य अध्ययन | 140 | 140 | 2 घंटा |
सामान्य हिंदी | 60 | 60 | 1घंटा |
UPPSC OR/AOR मेंस परीक्षा का परीक्षा पैटर्न –
- इस मेंस परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न बहुविकल्पी एमसीक्यू आधारित होंगे।
- इस मेंस की परीक्षा में प्रश्न के गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
- यूपीपीएससी or/aro के मींस परीक्षा में 3 पेपर होते हैं जिसमें पेपर l, पेपर ll और पेपर lll शामिल है।
- पेपर l में सामान्य अध्ययन को रखा गया है, जिसके प्रश्नों की संख्या 120 तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंग के होते हैं तो कुल 120 अंक का प्रथम पेपर हुआ जिस को हल करने की समय अवधि 2 घंटे (120 मिनट) की होती हैं।
- पेपर ll इसे भी दो भागों में बांटा गया है जिसके प्रथम भाग में पारंपरिक का विषय शामिल है जिसके कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है जिसका कुल योग 100 अंक का होता है इसे हल करने की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की या 150 मिनट की होती है।
- पेपर ll के दूसरे भाग में सामान शब्दावली के विषय को रखा गया है जिससे कुल 60 प्रश्न पूछे जाते हैं तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है जिसका कुल योग अंक 60 होगा और इस पेपर को हल करने की समय अवधि 30 मिनट की होती है।
- पेपर lll मैं हिंदी निबंध के विषयों को रखा गया है जिसमें कुल 3 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न 40 अंक का होता है और इसका कुल योग अंक 120 है जिसे हल करने की समय अवधि 3 घंटे या (180 मिनट) है।
मेंस परीक्षा का अंकन सूची –
विषय सूची | कुल प्रश्न | कुल अंक | समयअवधि |
सामान्य अध्ययन | 60 | 120 | 2 घंटा |
सामान्य हिंदी और प्रारूपण भाग 1 मे पारंपरिक | 100 | 100 | 2 घंटा30 मिनट |
भाग 2 में सामान्य शब्दावली | 60 | 60 | 30 मिनट |
हिंदी निबंध | 120 | 120 | तीन घंटा |
UPPSC OR/AOR का सिलेबस 2022 –
यदि उम्मीदवार ने इसके परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझ लिया हो तो ही उसे यह पाठ्यक्रम को पढ़ना चाहिए क्योंकि यह पाठ्यक्रम परीक्षा पैटर्न पर आधारित है तथा यह पाठ्यक्रम सभी उम्मीदवारों के लिए लाभदायक है क्योंकि यह पाठ्यक्रम पढ़कर उम्मीदवार परीक्षा के लिए एक अच्छी रणनीति बना सकते हैं और अपने पेपर को सफल सफलता की ओर ले जा सकते हैं यह सिलेबस पढ़ कर उन्हें किस किस विषय को पढ़ना है इसके बारे में भी मालूम चल जाएगा तो चलिए जानते हैं UPPC OR/AOR के प्रारंभिक और मेंस दोनों परीक्षा का पाठ्यक्रम,,,,,,,,
प्रारंभिक परीक्षा —–
प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम –
- भारतीय कृषि
- भारत का इतिहास
- अर्थव्यवस्था और संस्कृति
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- वाणिज्य और व्यापार
- भारतीय राजव्यवस्था
- सामान्य बुद्धि जीवन
- वर्तमान राष्ट्रीय घटनाएं
- अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएं
- विश्व भूगोल
- भारत के प्राकृतिक संसाधन
- जनसंख्या
- परिस्थितिकी और शहरीकरण
प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य हिंदी का पाठ्यक्रम –
- उपसर्ग और प्रत्यय
- संधि और संधि विच्छेद
- समास और समास विग्रह
- मुहावरे और लोकोक्तियां
- पर्यायवाची शब्द
- विश्लेषण बनाना
- विपरीतार्थक शब्द
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
- अनेकार्थी शब्द
- अंग्रेजी के परिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द
- तत्सम और तद्भव शब्द
- वाक्य शुद्ध
- उत्तर प्रदेश के साहित्यकार एवं उनकी रचनाएं
- कई शब्द के लिए एक शब्द
मेंस परीक्षा —–
मेंस परीक्षा में सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम-
- उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, व्यापार, रहन सहन, कृषि उद्योग, सामाजिक परंपराएं, इन सब के बारे में विशेष ज्ञान।
- भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था और संस्कृति
- भारत का इतिहास
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्
- समसामयिक घटनाएं
- भारती कृषि वाणिज्य और व्यापार
- विश्व भूगोल
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- तथा प्रारंभिक परीक्षा के सभी विषय शामिल है।
मेंस परीक्षा में सामान्य हिंदी और प्रारूपण में पारंपरिक का पाठ्यक्रम –
- रस छंद और अलंकार
- पर्यायवाची और विलोम शब्द
- अनेकार्थी शब्द
- वाक्य एवं वर्तनी
- सरकारी रूप में सार लेखन
- कंप्यूटर ज्ञान
- अंग्रेजी का हिंदी में और हिंदी का अंग्रेजी में शब्दों का रूपांतरण
- किसी दिए गए मार्ग का संक्षेप शीर्षक और रेखांकित भागों की व्याख्या।
- पत्र व्यवहार
- परिभाषा शब्दावली, प्रशासनिक और वाणिज्यिक
- पत्र लेखन टिप्पणी और रिपोर्ट, कार्यालय ज्ञापन, आधिकारिक पत्र
- प्रारंभिक परीक्षा के सभी विषय शामिल है।
मेंस परीक्षा में समान हिंदी और प्रारूपण में सामान्य शब्दावली का पाठ्यक्रम –
- विलोम शब्द
- समान उपयोग और सामान प्रकृति के शब्द
- संज्ञा और विश्लेषण से व्युत्पन्न शब्द
- कई शब्द के लिए एक शब्द
- तैयार करने में वाक्य और सुधार
- संधि और समास
मेंस परीक्षा में हिंदी निबंध का पाठ्यक्रम –
- विज्ञान परिस्थिति
- आर्थिक क्षेत्र
- वाणिज्य और कृषि
- राष्ट्रीय विभाग योजनाएं
- राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम
- प्राकृतिक आपदाएं जैसे पृथ्वी की ठोकर, भूकंप, सूखा, चक्रवात, बाढ़ आदि
- साहित्य और संस्कृति
- राजनीतिक क्षेत्र
- सामाजिक क्षेत्र
यूपीपीएससी OR/AOR के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिसियल www.uppsc.up.nic.in या http://uppsc.up.nic.in/ वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं।
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के इस पद के लिए जारी मानदंड पात्रता और परीक्षा पैटर्न तथा इसकी परीक्षा को पास करने के लिए तैयार पाठ्यक्रम के बारे में पढ़कर आपको कैसा लगा यदि यह लेख आपके लिए लाभदायक रहा हो तो इसे अपने दोस्तों तक पहुंचाए तथा इस लेख से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए हमें कमेंट करके पूछें,
धन्यवाद।।।
1 thought on “UPPSC RO/ARO Syllabus And Exam Pattern In Hindi”