UP Police Assistant Operator Syllabus : इस लेख में UPPRPB बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना जिसमें यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती का उल्लेख किया गया है अर्थात हम उत्तर प्रदेश पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर की जानकारी को इस लेख में जानेंगे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी UPPRPB बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है जिस भी उम्मीदवार को इसका आवेदन करना है वह इसकी Official website में जाकर कर सकते हैं तथा हम उम्मीदवार की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती का आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 तक की है इस तिथि के पहले इच्छुक सभी उम्मीदवार को आवेदन करना होगा I
तथा जो इच्छुक उम्मीदवार इसका आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बोर्ड द्वारा जारी कुछ मांडल और पात्रता भी जारी हुई है तो सभी उम्मीदवार को इसे पूरा करना होगा तभी वह इसका आवेदन कर सकते हैं इसके साथ हम इस लेख में परीक्षा पैटर्न को भी जानेंगे और इस परीक्षा पैटर्न और पिछले साल के परीक्षा पत्र पर आधारित सिलेबस को भी प्रस्तुत करेंगे अतः हम सभी उम्मीदवार और अभ्यार्थियों से आग्रह करते हैं कि इस लेख को अंत तक पढ़े चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस लेख को,,,
Table of Contents
UPPRPB Full Form
UPPRPB का फुल फॉर्म हिंदी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड होता है जिसे अंग्रेजी में Uttar Pradesh police recruitment and promotion board कहते हैं l
UP Police Assistant Operator क्या है
UP Police Assistant Operator Vaceny के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग असिस्टेंट परिचालक, सहायक संचालक, कार्यशाला कर्मचारी के पदों की भर्ती करेगा जैसे कि आप सभी जानते हैं पुलिस विभाग में बहुत सारे पद होते हैं उनमें से एक पद रेडियो कंट्रोल सेंटर का भी होता हैं उसी के कर्मचारियों के लिए यह भर्ती निकली है इनका मुख्य कार्य किसी भी एरिया से आने वाली कॉल को सुनना और उस एरिया में तैनात पुलिस ऑफिसर को इसकी जानकारी देना होता है l
इस भर्ती में 3 पदों को नियुक्त किया गया है जो निम्नलिखित है –
- हेड रेडियो ऑपरेटर
- सहायक संचालन
- कार्यशाला कर्मचारी
UP Police Assistant Operator के लिए जारी मानदंड और पात्रता
जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे सर्वप्रथम बोर्ड द्वारा जारी मानदंड और पात्रता से होकर गुजरना पड़ेगा यदि उम्मीदवार किसी कारण बस इसे पूरा नहीं करता है तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकता तो चलिए दोस्तों जानते हैं कि बोर्ड द्वारा क्या-क्या मानदंड और पात्रता जारी हैं,
शैक्षणिक योग्यता
- हेड रेडियो ऑपरेटर ; इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की बोर्ड परीक्षा गणित और भौतिक विषयों से पास की हुई होनी चाहिए l
- सहायक संचालन ; इस पद के लिए भी उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की बोर्ड परीक्षा गणित और भौतिक विषयों से पास की हुई होनी चाहिए l
- कार्यशाला कर्मचारी ; इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिक इंस्ट्रूमेंट/रेफ्रिजरेशन/इलेक्ट्रॉनिक सप्लाई एंड मैन्युफैक्चरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/रेडियो और टेलीविजन/इलेक्ट्रिकल/आईटी/सीए/टेलीकम्युनिकेशन/कोप में हाई स्कूल और आईआईपी सर्टिफिकेट किया होना चाहिए l
राष्ट्रीयता
- इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार केवल भारतीय ही होना चाहिए l
अनुभव
- इस पद के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कोई भी अधिसूचना जारी नहीं है अर्थात इस पद के लिए कोई भी अनुभव नहीं मांगा गया है l
प्रयासों की संख्या
- इस भर्ती के लिए कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की गई है बस उम्मीदवार को आयु सीमा पर ध्यान देना होगा l
आयु सीमा
इस पद की भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष की रखी गई है उम्मीदवार इस आयु के बीच में कभी भी आवेदन कर सकता है लेकिन इस भर्ती में तीन अलग-अलग पद हैं उनके लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है जो नीचे प्रस्तुत है l
- हेड रेडियो ऑपरेटर ; इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष की और अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए l
- असिस्टेंट ऑपरेटर ; इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए l
- वर्कशॉप स्टॉप/कार्यशाला कर्मचारी ; इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए l
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुछ विशेष जातियों को आयु में विशेष छूट दी जाती है जिसे हमने नीचे तालिका में प्रस्तुत किया हुआ है l
विशेष जातियां | आयु में विशेष छूट |
खिलाड़ी (राज्य स्तरीय खिलाड़ी), | 5 वर्ष |
विधवा महिलाएं या तलाकशुदा महिलाएं, | 5 वर्ष |
एससी / एसटी (SC/SR) | 5 वर्ष |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 वर्ष |
UP Police Assistant Operator Exam Pattern 2022
जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर चुके हैं और अब इसके परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो उन्हें सर्वप्रथम उसके परीक्षा पैटर्न को जान लेना चाहिए क्योंकि इस परीक्षा पैटर्न से उम्मीदवार को परीक्षा देने से पहले ही इसकी संपूर्ण जानकारी हो जाएगी जिससे मैं आसानी से परीक्षा देने जा सकते हैं तो चलिए दोस्तों जानते हैं इसके परीक्षा पैटर्न को,
- इस भर्ती के लिए परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन होगा l
- इस परीक्षा में प्रश्नों को बहुविकल्पी प्रकार से एमसीक्यू आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे l
- इस परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 400 होगी जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होंगे और प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर देने पर एक अंक दिया जाएगा जिसका कुल योग अंक 400 होगा l
- इस परीक्षा के पूरे प्रश्न पत्र को हल करने की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होती है l
- इस परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं होता है l
UP Police Assistant Operator के लिए जारी विषय सूची अंकन 2022
S.N | विषयों सूची | प्रश्नों की संख्या | अंको की संख्या | परीक्षा की समय अवधि |
1. | सामान्य हिंदी | 100 | 100 अंक | 2.5 घंटे |
2. | विज्ञान / सामान्य ज्ञान | 100 | 100 अंक | |
3. | संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण | 100 | 100 अंक | |
4. | मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट / आईक्यू टेस्ट / रीजनिंग | 100 | 100 अंक | |
— | संपूर्ण | 400 प्रश्न | 400 अंक |
UP Police Assistant Operator के लिए जारी शारीरिक मानक परीक्षण सूची 2022
सामान्य जातियां | लंबाई या ऊंचाई | छाती (केवल पुरुष) | वज़न | ||
पुरुष | महिला | अनविस्तारित (न्यूनतम) | विस्तारित (न्यूनतम) | ||
सामान्य/एससी/ओबीसीGen/sc/obc | 168 cm | 152 cm | 79 cm | 84 cm | 40 kg (केवल महिलाओं के लिए लागू) |
अनुसूचित जनजाति (st) | 160 cm | 147 cm | 77 cm | 82 cm | |
पर्वतीय क्षेत्र के उम्मीदवार | 162.6 cm | 147 cm |
UP Police Assistant Operator Syllabus 2022
जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर चुके हैं और अब इसकी तैयारी करना चाहते हैं या इसका पेपर देना चाहते हैं तो उन्हें इसके परीक्षा पैटर्न को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा इस सिलेबस को हमने परीक्षा पैटर्न और पिछले साल के पेपर के आधार पर बनाया है इस सिलेबस की सहायता से उम्मीदवार अपनी तैयारी के लिए अच्छी रणनीति बना सकते हैं और परीक्षा को पास कर सकते हैं तो चलिए दोस्तों जानते हैं इसके सिलेबस को,
UP Police Assistant Operator Hindi Syllabus
- अपठित बोध गद्यांश और पद्यांश
- चर्चित कवि, चर्चित सृष्टि और लेखक
- हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं की जानकारी
- हिंदी व्याकरण,
- तद्भव तत्सम शब्द
- विलोम शब्द
- अनेकार्थी शब्द
- फ्रिस्को के स्थान पर एक शब्द
- समरूपी शब्द
- वाक्यों को शुद्ध करना
- वचन, कारक, क्रिया
- सर्वनाम, विश्लेषण, काल
- वाच्य, अव्यय,
- उपसर्ग और प्रत्यय
- संधि और संधि विच्छेद
- समास और समास विग्रह
- लोकोक्ति और मुहावरे
- अलंकार, छंद और रस
UP Police Assistant Operator General knowledge Syllabus
- भूगोल
- भारतीय संविधान
- संस्कृति और खेल
- राजस्व
- महिला और बच्चों की सुरक्षा
- वातावरण का अध्ययन
- महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामले
- आईटी की मूल बातें
- यूपी में पुलिस और प्रशासन प्रणाली
- यूपी की संस्कृति और समाज प्रथा
- सामान्य विज्ञान
- अर्थशास्त्र
- इतिहास
UP Police Assistant Operator Science Syllabus
- विद्युत क्षमता
- वर्तमान और चुंबकत्व के चुंबकीय प्रभाव
- विद्युत चुंबकीय तरंगे या प्रेरण
- संचार प्रणाली
- कार्य, शक्ति और ऊर्जा
- चालू बिजली
- विद्युत चुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा तथा दृष्ट धारा
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- रे ऑप्टिकल्स
UP Police Assistant Operator मानसिक क्षमता और संख्यात्मक Syllabus
- सरलीकरण
- उच्चतम सामान्य कारक और निम्नतम सामान्य गुणक
- प्रतिशत
- साझेदारी
- कार्य और समय
- ग्राफ का उपयोग और टेबल
- विश्लेषणात्मक कार्य और अंक गणितीय गणना
- संख्या प्रणाली
- भिन्न और दशमलव संख्या
- अनुपात और समानुपात
- ब्याज
- हानि और लाभ
- औसत
- दूरी और समय
- क्षेत्रमिति और विविध
UP Police Assistant Operator Reasoning Syllabus
- समानताएं
- मतभेद
- भेदभाव
- दृश्य स्मृति
- निर्णय और विश्लेषण
- अवलोकन
- आंकड़ा वर्गीकरण और मौखिक वर्गीकरण
- अंकगणितीय संख्या श्रंखला
- अंतरिक्ष दृश्य
- निर्णय लेना
- सादृश्य
- समस्या को सुलझाना
- रिश्ता
- अवधारणाएं
- अंकगणितीय तर्क
- दिशा का ज्ञान
दोस्तों हमारे द्वारा प्रस्तुत यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर का पाठ्यक्रम और इससे जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में से किसी अन्य जानकारी को आपको जानना है तो आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in में जाकर देख सकते हैं l
हम आशा करते हैं कि यह लेख सभी उम्मीदवार और अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक रहा होगा हमारे द्वारा प्रस्तुत यह जानकारी उनके लिए महत्वपूर्ण रही होगी अतः आप सभी इस लेख को अपने सभी सहपाठियों और दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं जिससे उन्हें भी इसकी संपूर्ण जानकारी मिल सके तथा इसी तरह के अन्य जानकारी के लिए आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं l
UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi
UP Lekhpal Syllabus And Exam Pattern In Hindi
UPPSC RO/ARO Syllabus And Exam Pattern In Hindi
UP Super TET Syllabus 2022 In Hindi
UP POLICE SI SYLLABUS 2022 In Hindi
FAQ –
प्रश्न ; उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर परीक्षा की समय अवधि क्या होगी ?
उत्तर ; इस परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी l
प्रश्न ; क्या इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं ?
उत्तर ; हां, इस पद के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न ; उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं ?
उत्तर ; बस उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा उसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in यह है इस पर जाकर आवेदन करना होगा l
प्रश्न : उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर के परीक्षा में प्रश्नों की संख्या क्या है?
उत्तर ; इस परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 400 होगी।
प्रश्न ; क्या इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होता है l
उत्तर ; नहीं इस परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन जारी नहीं है।