UP Lekhpal Syllabus – नमस्कार दोस्तों उत्तर प्रदेश की सरकार ने सभी उम्मीदवार के लिए एक बेहतरीन भर्ती की सूचना जारी की है जिसे यूपी लेखपाल के नाम से जानते हैं जो भी बेरोजगार व्यक्ति थे उनके लिए रोजगार का एक नया अवसर आया है दोस्तों इस पद की भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
लेकिन एक बार बोर्ड द्वारा जारी इस के मानदंड और पात्रता को जरूर देख लें क्योंकि जब उम्मीदवार इस की पात्रता और मानदंड को पूरा करेंगे तब ही इसका आवेदन कर सकते हैं तथा इसके परीक्षा पैटर्न को भी जान लें इसके साथ साथ हम इस लेख में आपको Up Lekhpal Syllabus के बारे में भी बताएंगे तो चलिए दोस्तों जानते हैं यूपी लेखपाल के बारे में,
Table of Contents
Lekhpal क्या है ?
लेखपाल एक सरकारी नौकरी का पद है जिसमें लेखपाल का पद सरकारी कर्मचारी का होता है, तथा लेखपाल राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्य करते हैं और लेखपाल का कार्य मुख्य रूप से देखा जाए तो इनका कार्य जमीन से जुड़े रिकॉर्ड रखना, जिसमें जमीन खरीदी, बिक्री, जमीन का नाप लेना आदि तरंगों का रिकॉर्ड रखना, आय और जाति प्रमाण पत्र भी बनाना इनका कार्य है l
लेखपाल को उनके काम के हिसाब से बांटा गया है जिसमें मुख्य रुप से लेखपाल दो प्रकार के होते हैं जिसमें पहले राजस्व लेखपाल और दूसरा चकबंदी लेखपाल होता है l
- राजस्व लेखपाल – यह जो राजस्व लेखपाल होते हैं यह व्यवसायिक और आवासीय जमीनों से जुड़े सभी कामों को देखते हैं l
- चकबंदी लेखपाल – यह चकबंदी लेखपाल भी जमीनों से जुड़ा काम देखते हैं लेकिन इनका काम खेती और कृषि भूमि पर होता है l
UP Lekhpal Eligibility 2022 –
दोस्तों जैसे कि आप सभी जानते हैं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने Lekhpal की Vaccancy निकाली है अतः जो भी इच्छुक उम्मीदवार इसमें भर्ती लेना चाहता है तो उसे सर्वप्रथम आवेदन करना होगा लेकिन आवेदन करने में उम्मीदवार को मानदंड और पात्रता की जरूरत पड़ेगी जिसे हमने नीचे प्रस्तुत किया है तो चलिए जानते हैं इसके मानदंड और पात्रता को
शैक्षणिक योग्यता – जो भी इच्छुक उम्मीदवार इसका आवेदन करना चाहते हैं उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उम्मीदवार के पास नाइलीट से सीसीसी का प्रमाण पत्र भी होना जरूरी माना गया है।
राष्ट्रीयता – जो भी उम्मीदवार इसका आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भारतीय होना चाहिए अर्थात भारत का नागरिक होना चाहिए।
प्रयासों की संख्या – इसमें कोई भी रोक-टोक नहीं है उम्मीदवार कितने भी बार एग्जाम दे सकते हैं।
आयु सीमा Age Limit – उत्तर प्रदेश लेखपाल के पात्र होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष की होनी चाहिए इस आयु के बीच रह रहे उम्मीदवार इसका आवेदन कर सकते हैं तथा इस पद के लिए सरकार द्वारा कुछ विशेष जातियों को आयु में छूट दी जाती है जिसे हमने नीचे तालिका में प्रस्तुत किया है।
श्रेणी या वर्ग | विशेष जातियों में विशेष छूट |
एससी/एसटी (SC/ST) | 5 साल |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 साल |
शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवार | 5 साल |
Uttar Pradesh Lekhpal के लिए जारी Exam Pattern 2022 –
जो भी उम्मीदवार Up लेखपाल की Vaccancy के लिए आवेदन कर दिए हैं और इसकी मानदंड, पात्रता को भी जानते हैं तो उन्हें अब उत्तर प्रदेश लेखपाल के लिए जारी एग्जाम पैटर्न को भी जान लेना चाहिए यह एग्जाम पैटर्न उम्मीदवार को परीक्षा देने जाने पर सहायता करेगा तथा उम्मीदवार को परीक्षा का माध्यम, पेपर का प्रकार आदि सभी की जानकारी हो जाएगी तो चलिए दोस्तों जानते हैं इसके परीक्षा पैटर्न को,
- लेखपाल की इस परीक्षा का माध्यम लिखित होगा यह परीक्षा को ओएमआर सीट पर लिया जाएगा।
- इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और इसका कुल योग अंक 100 से होता है।
- इस परीक्षा के प्रश्न पत्र को पूरा हल करने में 2 घंटे का समय दिया जाता है।
- इस परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर देने पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
- इस परीक्षा में पेपर की भाषा हिंदी या अंग्रेजी रहती है।
- इस पेपर को 4 विषयों में बांटा गया है जिसके प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न 25 अंक के होते हैं।
UP lekhpal के लिए जारी विषय अंकन सूची –
S.N | विषय सूची | पेपर के प्रश्नों की संख्या | प्रश्नों का कुल अंक | समय अवधि |
1. | सामान्य हिंदी | 25 | 25 | – |
2. | गणित | 25 | 25 | – |
3. | सामान्य ज्ञान | 25 | 25 | – |
4. | ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज | 25 | 25 | – |
— | कुल योग | 100 | 100 | 2 घंटे की |
Uttar Pradesh Lekhpal Syllabus 2022 –
उत्तर प्रदेश लेखपाल की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार और अभ्यार्थियों के लिए हमने इसके पाठ्यक्रम को पेपर के आधार पर विषय सूची तैयार की है जिससे उन्हें पढ़ने में और समझने में सहायता मिलेगी इसलिए बस की सहायता से उम्मीदवार एक अच्छी रणनीति बनाकर तैयारी शुरू कर सकते हैं जिससे उन्हें सफलता मिलेगी तो चलिए दोस्तों जानते हैं इसके पाठ्यक्रम को,
यूपी लेखपाल के लिए सामान्य हिंदी का पाठ्यक्रम,
- कारक
- लिंग
- संशोधन
- लोकोक्तियां और मुहावरे
- तत्सम और तद्भव शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- अलंकार
- शब्दों का प्रयोग
- व्याकरण
- शब्दावली
- रस
- समास और समास विग्रह
- संधि और संधि विच्छेद
- विलोम शब्द
- फ्रैंक्स के लिए शब्द निर्माण
- वर्तनिक
- प्रतिज्ञा
यूपी लेखपाल के लिए जारी गणित का पाठ्यक्रम,
- अनुपात और समानुपात
- लाभ और हानि
- समय और दूरी
- कथन और निष्कर्ष
- दशमलव और भिंन
- टेबल और ग्राफ का उपयोग
- पूर्ण संख्या की गणना
- संख्याओं के बीच संबंध
- औसत
- प्रतिशत
- मौलिक अंकगणितीय संचालन
- छूट
- प्रतिशत
- क्षेत्रमिति
- त्रिकोणमिति
- संख्या प्रणाली
- स्टेटमेंट और कंडीशन
यूपी लेखपाल के लिए जारी सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम,
- भारत की अर्थव्यवस्था
- खेल से संबंधित जानकारी
- राजनीति और राजनीतिक जागरूकता
- महत्वपूर्ण पुरस्कार और पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति
- वर्तमान घटनाएं
- भारत और उनके पड़ोसी देश
- आर्थिक दृश्य
- संस्कृति
- भूगोल
- इतिहास
- वैज्ञानिक अनुसंधान
- भारतीय संविधान
यूपी लेखपाल के लिए जारी ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज का पाठ्यक्रम,
- ग्रामीण रोजगार के स्रोत – स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, स्वयं सहायता समूह।
- ग्रामीण संस्थागत प्रणाली – सहयोग और धार्मिक
- ग्रामीण विकास के लिए योजना – 1992 के बाद जिला योजना मशीनरी में सुधार, लोगों की भागीदारी और गैर सरकारी संगठनों की भूमिका, जिला योजना मशीनरी,
- ग्रामीण प्रशासन – राजस्व प्रशासन के घटक और कार्य।
- राजस्व प्रशासन – कार्य और घटक
- भारतीय ग्रामीण समाज – भारतीय समाज के कारक, आदिवासी, कमजोर वर्गों की समस्याएं, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियां, प्रकृति और विशेषताएं, ग्रामीण सहकारी और ग्रामीण शहरी सत्यता।
- ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन – पश्चिमीकरण, संस्कृतिकरण, और आधुनिकीकरण।
यूपी लेखपाल के लिए जारी केंद्र सरकार की योजनाएं,
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजन
- NRLM
- कस्तूरबा गांधी शिक्षा योजना
- स्वजलधारा योजना
- अन्नपूर्णा योजना
- मनरेगा
- सहकारी विकास योजना
- आदर्श ग्राम योजना
- सूखा विकास कार्यक्रम
- जवाहर ग्राम समृद्धि योजना
- अंत्योदय अन्न योजना
- राजीव गांधी ग्राम विद्युतीकरण योजना
- मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम
- इंदिरा आवास योजना
- NDA सरकार द्वारा संचालित नवीनतम योजना।
यूपी लेखपाल के लिए जारी राज्य सरकार की योजनाएं,
- कन्या विद्या धन योजना (वर्तमान में यूपी सरकार द्वारा संचालित)
- पेंशन योजना
- प्रियदर्शनी योजना
- आदर्श नगर योजना
- आम आदमी बीमा योजना
- किसान रथ योजना
- किसान पेंशन योजना
- अंबेडकर ऊर्जा कृषि सुधार योजना
- संजीवनी परिवहन योजना
- वंदे मातरम योजना
- शुद्ध पेयजल योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना वर्तमान में यूपी सरकार द्वारा संचालित।
दोस्तों हमारे द्वारा बताया गया यूपी लेखपाल के इस पाठ्यक्रम में यदि आपको कोई अन्य जानकारी के बारे में जानना है तो आप यूपी लेखपाल की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in में जाकर देख सकते हैं।
हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताया गया यह लेख आपके लिए लाभदायक रहा होगा तथा इस से मिली जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही होगी यदि यह लेख पढ़कर आपको यूपी लेखपाल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी का ज्ञान हुआ है तो इसे अपने अन्य दोस्तों को साझा करें तथा इसी तरह के पाठ्यक्रम को जानने के लिए हमें कमेंट करके बताएं।
1 thought on “UP Lekhpal Syllabus And Exam Pattern In Hindi”