कोई भी दस्तावेज बनवाना होता था तब पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे उन्हें काफी समय भी लगता था और उन्हें कई समस्याएं भी आती थी, इसी परेशानी को ध्यान में देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने chhatishgarh e district portal चालू किया है, इसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके आप अपने विभिन्न दस्तावेजों को बनवा सकते हैं।
जिससे आपको कोई सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, आपका काम ऑनलाइन घर बैठे ही हो जाएगा, जिससे आप के समय का भी बचत होगा।
हम इस आर्टिकल में Cg e district से संबंधित संपूर्ण जानकारी को प्रस्तुत करेंगे जैसे दस्तावेज के लिए आवेदन कैसे करें, आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करें, आदि ई डिस्टिक से संबंधित संपूर्ण जानकारी को प्रस्तुत करेंगे, अतः आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Table of Contents
Cg e district portal login
छत्तीसगढ़ कि cg e district portal के द्वारा नागरिक विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, आवेदन करने के अनुसार कुछ दिन में आवेदक के दस्तावेज बनकर तैयार हो जाएंगे,
इस पोर्टल के द्वारा नागरीको को ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिसकी सहायता से नागरिक आसानी से किसी भी दस्तावेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है जिससे उसे किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
Cg e district portal Highlights
S.N. | अवलोकन सूची | विवरण |
1 | पोर्टल का नाम | E district पोर्टल |
2 | पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं | अनुज्ञप्ति सेवाए, प्रमाण पत्र सेवाएं, सेवा अवलोकन, राजस्व सेवाएं आदि। |
3 | लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
4 | आवेदन मोड | ऑनलाइन |
A5 | श्रेणी | वेबसाइट की जानकारी |
6 | आधिकारिक वेबसाइट | https://edistrict.cgstate.gov.in |
7 | आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। |
Cg e district पोर्टल का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों के लिए सरकार ने cg e district पोर्टल चालू किया है, इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक कोई भी दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि अनेक दस्तावेजों को ऑनलाइन के माध्यम से बनवा सकते है
इसके पहले ऑनलाइन सेवाएं शुरु ना होने से छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों को अपने आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों मैं जाना पड़ता था और इन प्रक्रियाओं में काफी समय भी लगता था जिससे कई परेशानी जाती थी, किंतु ऑनलाइन सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
E district पोर्टल के अंतर्गत उपलब्ध सेवाएं
छत्तीसगढ़ राज्य का कोई भी नागरिक cg e-district पोर्टल की प्रमाणपत्र सेवा के माध्यम से विभाग द्वारा प्रदान किए गए सभी प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, पोर्टल पर निम्नलिखित प्रकार की प्रमाण पत्र सेवा उपलब्ध है, स्थानीय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
नागरिक पेट्रोल पंप स्थापित करने हेतु एन ओ, मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र, राज्य स्तरीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने बाबत आवेदन पत्र, स्थाई पटाखा लाइसेंस, वन विभाग अनापत्ति प्रमाण पत्र इत्यादि के लिए आवेदन कर सकते है।
इस प्रकार सभी प्रमाण पत्र को आप घर बैठे ही cg e-district वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं, साथ ही इन प्रक्रियाओं को पूरा होने में 20 से 25 दिन लग जाते हैं, हालांकि अवधि आपके द्वारा आवेदन की गई प्रमाण पत्र के ऊपर निर्भर करती है, कुछ प्रमाण पत्र को बनने में 3 महीने का समय भी लग जाता है।
Cg e district की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
Chhatishgarh e district portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं :-
- रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ ई डिस्टिक की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.cgstate.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने कुछ ऐसा विकल्प प्रदर्शित होगा।
- होम पेज पर आपको नागरिक विकल्प पर क्लिक करना है।

- यदि आप लोक सेवा केंद्र या शासकीय रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो भी आप पेज पर दिए गए विकल्पों की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- उस विकल्प बाकी करने के पश्चात आपके सामने एक एक पेज खुल कर आएगा जहां आप से लॉगिन करने को कहा जाएगा किंतु यदि आप नए हैं तो आपको click here for new registration विकल्प पर क्लिक करना है।

- उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया अकाउंट खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म को आपको ध्यान पूर्वक भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना है।

- इस प्रकार आपका cg e-district में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Cg e district की आवेदन स्थिति जांच प्रक्रिया
- Cg e district की आवेदन स्थिति जांच करने के लिए आपको सबसे पहले cg e-district की अधिकारी वेबसाइट https://edistrict.cgstate.gov.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपको होम पेज पर आवेदन की स्थिति जांच करें विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आगे आपको इंटर रजिस्ट्रेशन नंबर के विकल्प पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सर्च विकल्प पर क्लिक करना है।

- इस प्रकार आप CG e district के आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
Cg e district लॉगइन प्रक्रिया
नागरिक को Cg e district लॉगइन के लिए आपको उपरोक्त प्रक्रियाओं का पालन करना होगा अर्थात आप नागरिक / लोक सेवा केंद्र / शासकीय विकल्प को चुनकर cg e district portal login कर सकते हैं।
Cg e district में प्रदान की गई सेवाएं क्या है ?
Cg e district द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं निम्नलिखित है ;
Cg e district प्रमाण पत्र सेवाए
Cg e district पोर्टल के माध्यम से आप सरकारी विभाग द्वारा प्रदान किए गए सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- जन्म पंजीकरण
- विवाह पंजीकरण
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- एससी/एसटी प्रमाण पत्र आदि।
Cg e district द्वारा दी लाइसेंस सेवाएं
Cg e district पोर्टल की मदद से आप अपने व्यवसाय के लिए बनाएगा सभी प्रकार के लाइसेंस नीचे दिखाए गए अनुसार एकत्र कर सकते हैं
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बाट और माप निर्माता नया लाइसेंस
- कीटनाशक लाइसेंस
- दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस
- कृषि उर्वरक लाइसेंस।
E district की राजस्व सेवाएं
उपर्युक्त पोर्टल के माध्यम से आप निम्न प्रकार से ऑनलाइन सृजित राजस्व सेवाओं के संबंध में भी लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं ;
- छत्तीसगढ़ केरोसिन व्यापारी लाइसेंस
- न्यायालय आदेश प्रमाण पत्र राजस्व न्यायालय
- कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी 6
- राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएं।
Cg e district पोर्टल पर प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची कैसे देखें ?
- प्रमाण पत्र की सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको e-district पोर्टल के अधिकारी वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा।
- वेबसाइट के इस मुख्य पृष्ठ पर आपको सेवा अनुभाग मिलेगा, आपको साइट के इस हिस्से से प्रमाण पत्र सेवाओं का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आगे आपके सामने अगली स्क्रीन आ जाएगी।
- उस स्क्रीन पर आप सेवाओं की सूची देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
Cg e district का हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको cg e district संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न करना हो या फिर आपको आवेदन करने या फिर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर की सहायता से संपर्क करके सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
- Helpline number – 0771-4013758
- E mail Id – [email protected]
E district के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले नागरिकों से हम आशा करते हैं कि आपको इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हुई होगी,
हम आशा करते हैं कि आपको आपके सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए होंगे, आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट में अवश्य बताएं, हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को भी शेयर करें
यदि आपको e district पोर्टल के बारे में और जानकारी प्राप्त करनी है तो आप इसकी अधिकारी वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी https://edistrict.cgstate.gov.in प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs–
प्रश्न – cg e district पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है ?
उत्तर – CCE district पर उपलब्ध सेवाओं की सूची जानने के लिए आपको सीजी डिस्टिक अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
प्रश्न – cg e district पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर – इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवा आसानी पूर्वक मुहैया करवाना है।
प्रश्न – cg e district में आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?
उत्तर – CG e district पर आवेदन की स्थिति पता करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको पूछे गए विकल्पों को भरकर आवेदन की स्थिति पता चल जाएगी।
प्रश्न – cg e-district की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
उत्तर – cg e-district की अधिकारी वेबसाइट https://edistrict.cgstate.gov.in है।
प्रश्न – cg e district का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
उत्तर – cg e-district पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 0771-4013758 है।
3 thoughts on “Cg e district portal login | [ऑनलाइन अप्लाई] आय, जाति, निवास आदि E District CG Registration Online”